Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

पांचवीं खेलो इंडिया युथ गेम्स में थांग-टा के निर्णायक बने बोकारो के संजू

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 10, 2023 ::  आगामी 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली पांचवीं खेलो इंडिया युथ गेम्स के थांग-टा स्पर्धा के तकनिकी सञ्चालन हेतु थांग-टा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 25 सदस्यीय निर्णायकों की सूचि जारी की गई है जिसमें झारखण्ड से बोकारो के संजू कुमार को शामिल किया गया है. संजू कुमार वर्ष 2011 से इस स्वदेशी खेल थांग-टा से जुड़े हैं और इस दौरान वे थांग-टा के कई राज्य तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक खिलाडी के रूप में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्त्तमान में थांग-टा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अधिकृत निर्णायक हैं. ज्ञात हो कि खेलो इंडिया की इस पांचवीं श्रृंखला में थांग-टा की स्पर्धा मंडला डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्य प्रदेश में दिनांक 8 से 10 फ़रवरी को आयोजित होगी.
संजू के इस मनोनयन पर झारखण्ड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तुलस्यान के अलावा राजेश यादव, सूरज वर्मा, पवन बरनवाल, सुनील साव, कृष्णा कुमार शाव, विकाश कुमार, मृतुन्जय कुमार, ममता पांडे, सोनामोती कुमारी आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है.

 

Leave a Reply