दिल्ली :ब्रूनेई में सम्पन्न हुए 9वी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचा दिया. खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीते. यह पहला अवसर रहा जबकि भारतीय खिलाडी आर्यन ने 48 किलो भार वर्ग में चीन के खिलाडी को जबरदस्त टककर देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. वही भारतीय खिलाडी शौर्य ने अपने प्रतिद्वन्दी ईरान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया. जबकि भारतीय खिलाडी तानिश नागर को 56 किलो वर्ग में उजबेकिस्तान के खिलाडी से, अभिजीत को 60 किलो वर्ग में अल्जेरिया के खिलाडी से, दिव्यांशी को 60 किलो महिए वर्ग में ईरान के खिलाडी से, युवराज को 42 किलो भार वर्ग में क़ज़ाखस्तान के खिलाडी से हार का सामना करना पड़ा और ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा.
इसके साथ साथ भारतीय खिलाडी नांग मिंगबी बोरफूकान ने ताऊलु जियांशु सी ग्रुप में सिल्वर मेडल जीता.
ज्ञातव्य है की इस 9 वी जूनियर वर्ल्ड वुशु चैंपिनशिप का आयोजन दिनांक 22 से 30 तक
सितम्बर 2024 तक ब्रूनेई में किया गया था जिसमे 24 सदस्यों वाले भारतीय दल ने भाग लिया था.




