
राँची , झारखण्ड । मार्च | 06, 2018 :: जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल रांची की महिला शाखा ने महिला दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल ” श्रीमती द्रौपदी मुर्मू “को सम्मानित किया। संस्था की मीडिया प्रभारी शीतल शर्मा ने बताया की महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हम सबमहिलाओं के लिए मिशाल है। जिन्होंने अपनी योग्यता एवं प्रतिभा को साबित करते हुए हमारे झारखण्ड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का कीर्तिमान स्थापित किया।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ” श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ” ने कहा की हमें महिलाओ को शिक्षित और जागरूक करना होगा ,तभी हमअपने राज्य झारखण्ड को नई उचाई तक ले जा सकते है। महामहिम ने जे.सी.आई रांची के समाज के लिए किये गए कार्यो की सराहना कीऔर महिलाओ की सशक्तिकरण के लिए हर संभव मदत का आश्वाशन भी दिया।
इस अवसर पर जे.सी.आई रांची की महिला विंग की अध्यक्ष रजनीढांढाणिया सचिव दीपा बांका कोषाध्यक्ष आशा पोद्दार और पूजा हेतमसरिया ,पूर्व अध्यक्ष पायल बजाज,संतोषी मुरारका ,वीणा अग्रवाल,श्वेता महेश्वारी मेघा चौधरी एवं अन्य उपस्थित थेI




