राची, झारखण्ड | अगस्त 08, 2024 ::
रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(रूटा) का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में झारखंड सरकार के कैबिनेट द्वारा पुराने पेंशन स्कीम(ओ.पी.एस.) की स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री महोदय के आवास जाकर उनको एवं उनके सारे टीम को आभार प्रकट किया गया । इससे झारखंड के समस्त विश्वविद्यालयों के लगभग चार हजार शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी लाभान्वित होंगे ।
आभार प्रकट करते हुए संघ के अध्यक्ष के द्वारा पुराने पेंशन स्कीम(ओ.पी.एस.) स्वीकृति दिए जाने पर धन्यवाद दिया
डॉ. बहालेन होरो एवं डॉ. विनीता रानी एक्का द्वारा विधायक कल्पना सोरेन को समस्त शिक्षकों की ओर से पुष्पगुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात संघ के कोषाध्यक्ष के डॉ. अवध बिहारी महतो द्वारा समस्त शिक्षकों की ओर सम्मान स्वरूप पौधा प्रदान किया गया ।
समस्त शिक्षकों की आभार प्रकटीकरण के बाद मुख्यमंत्री महोदय ने सभी शिक्षकों को अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करते हुए राज्य को आगे ले जाने में सहयोग करने का आशीर्वचन दिया । उन्होंने समस्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की । उन्होंने कहा आप शिक्षक ही सुंदर राज्य एवं देश को गढ़ने में सही मार्गदर्शन कर सकते हैं । हमारा प्रयास हमेशा से रहा है कि कोई भी हमारे राज्य का कोई भी कर्मचारी अपने जायज मांग के लिए परेशान न रहे । इससे कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न होती है । आप पूरे जोश से काम करें आपको भविष्य में दिक्कत न हो उसके लिए हरसंभव प्रयास हम करेंगे । उन्होंने प्रोन्नति से संबंधित हो रही देरी की विभागीय स्तर से जांच करवाने का आश्वासन दिया ।
माननीय विधायक महोदया द्वारा भी सारे शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई ।
इसके पश्चात डॉ. रीता कुमारी द्वारा समस्त शिक्षकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय विधायक कल्पना सोरेन महोदया को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई ।
आज लगभग दो हजार शिक्षकों का नेतृत्व उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
प्रतिनिधि मण्डल में संघ के संयोजक डॉ. कांजीव लोचन, डॉ. विकास कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नीलू कुमारी, doc कांति कुमारी, डॉ. कुमुदकला मेहता, डॉ. प्रसेनजीत मुखर्जी, डॉ. शाहीन प्रवीण, डॉ. शाहीन राजिया, डॉ. शांति देवी, डॉ. अनुजा विवेक, डॉ. सुमन चौबे, डॉ. अंजू बा, डॉ. रोज उरांव, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. खातिर हेमरोम, डॉ. बसंती रेणु हेमरोम, डॉ. संतोष रजक, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. सावित्री बड़ाइक, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. जयप्रकाश रजक, डॉ. बीरेंद्र सोय, डॉ. शिवनंदन, डॉ. किशोर सुरीन, श्रीमती सुमंती तिर्की तिग्गा एवं श्रीमती संगीता तिग्गा इत्यादि के आलावे लगभग 35 शिक्षक उपस्थित थे ।
,




