राची, झारखण्ड | अगस्त 09, 2024 ::
दो दिवसीय नेचुरोपैथी कार्यशाला की शुरुआत योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी विभाग सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि
कुल सचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, संकायाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) नीलिमा पाठक, सह सकायाअध्यक्ष डॉ राधा माधव झा, कार्यक्रम समन्वयक आशुतोष द्विवेदी, प्रधानाचार्य, डॉक्टर सुभानी वाड़ा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया।
डॉक्टर नीलिमा पाठक ने नेचुरोपैथी के महत्व को बताते हुए कहा कि यह हमारी आधुनिक चिकित्सा पद्धति है यह स्व से स्वयं की चिकित्सा करती है ।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, सरला बिरला विश्वविद्यालय ने कहा योग एवं नेचुरोपैथी तो हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है।
इस अवसर पर अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, पंकज केसरी इवेंट अंजना कुमारी सिंह, गीता दास, रूपा कुमारी, संतोष कुमार, शिव कुमार, अभिजीत कुमार एवं अन्य विद्यार्थी गण उपस्थित थे।




