राची, झारखण्ड | सितम्बर 20, 2024 ::
जैन धर्मावलंबियों की ओर से दस दिनों तक चलने वाला दस लक्षण महापर्व के उपलक्ष्य मे जीतो रांची महिला शाखा द्वारा जरूरतमंदो के लिए दस दिनों का रोटी बैंक चलाया । इस रोटी बैंक द्वारा 5000 से भी ज्यादा गरीबों को भोजन वितरित किया गया। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।
जीतो के सदस्य द्वारा यह आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। भोजन का वितरण रिम्स हॉस्पिटल , लीची बगान बस्ती, सर्जना चौक स्थित राम मंदिर के बाहर एवम दोनो जैन मंदिरों के बाहर किया गया। प्रतिदिन 400 से 450 की संख्या में गरीबों को भोजन, मिठाई, फल वितरित किया गया।




