रांची, 22 अगस्त 2026। आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज एवं होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी, एचईसी सेक्टर-2, धुर्वा का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने दूध की खरीद, गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, भंडारण एवं विपणन की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
फूड माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं सूक्ष्मजीव नियंत्रण के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग, पैकेजिंग एवं भंडारण के महत्व को समझा।
यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस अनुभव से विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ, निरीक्षण क्षमता और उद्योग के प्रति जागरूकता विकसित हुई।



