रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची में डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार का आधिकारिक क्लब विजिट उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत चार्टर मेंबर रिंकू बनर्जी के स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलन से हुई। चेयरमैन ने क्लब की प्रशासनिक एवं सेवा गतिविधियों, अभिलेखों और प्रोजेक्ट रिपोर्ट की समीक्षा कर उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर चार प्रमुख सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। फिट गर्ल प्रोजेक्ट के तहत छात्राओं के लिए योग एवं कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सीएम गर्ल्स हाई स्कूल में वाटर स्टेशन स्थापित करने के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
तीन नए सदस्यों का पिन सेरेमनी विशेष आकर्षण रहा। लिलैक होटल में जीबी मीटिंग के बाद सावन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें देवयानी सान्याल को सावन क्वीन चुना गया। कार्यक्रम क्लब अध्यक्षा नीता शेखर एवं सचिव शालिनी सिन्हा के नेतृत्व में सफल रहा।




