रांची, झारखण्ड |:अक्टूबर | 27, 2022 :: सदर अस्पताल रांची से रिटायर्ड न्यू मधुकम निवासी पीतांबर झा का निधन हो गया. वह 84 वर्ष के थे. परिजनों के अनुसार उन्होंने गुरुवार अहले सुबह 4.30-5.00 बजे के बीच अंतिम सांस ली. गुरुवार देर शाम सात बजे के करीब हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. स्व. झा के बड़े पुत्र अजय झा ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के समय पूरा परिवार सहित उनके जानने वाले और पुत्रों के परिचित मौजूद रहे. सबने स्व. झा के गुणों पर चर्चा की. स्व. झा नौकरी करते समय से लेकर रिटायरमेंट से अब तक करीब 24 वर्ष तक अपने रुटिन के पक्के रहे. परिवार के लोग अपने पिता और दादा के प्रति काफी स्नेह रखते थे. पोते-पोतियों से •ारे घर में वह काफी सुकून के साथ रहते थे. उनकी दिनचर्या पूर्ववत ही रही. रोज दो बार स्नान और प्राणायाम के अलावा पूजा-पाठ में समय व्यतीत करते थे. इतने उम्र में •ाी हर तरह से फिट रहने पर अचानक निधन हो जाना परिवार वालों के लिए दु:खों का पहाड़ टूटने जैसा हुआ. परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व रात में उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. स्व. झा के दो पुत्र अजय झा और संजय झा के अलावा दो बेटियां हैं. पोते ओंकार झा, दिवाकर झा, पोतियां तनुजा झा और अनन्या झा बहुत अधिक शोकाकुल हैं. हरमू मुक्तिधाम में वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल •ाट्टाचार्य, एडिटर संपूर्णानंद •ाारती, संजय विश्वास, एफ.एन. निलेश, आसिफ , अशोक शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.




