Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

रांची विश्वविद्यालय के हिंदी के सेवानिवृत प्रख्याता डॉ. अर्जुन देव शर्मा का निधन ::  शोक की लहर

 

लोहरदगा, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 24, 2022 :: रांची विश्वविद्यालय के हिंदी के सेवानिवृत व्याख्याता लोहरदगा शहरी क्षेत्र के छत्तर बगीचा निवासी डॉ. अर्जुन देव शर्मा का सोमवार को निधन हो गया।

वह 85 वर्ष के थे।

हिंदी के जाने-माने व्याख्याता डॉक्टर अर्जुन देव शर्मा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉक्टर अर्जुन देव शर्मा लंबे समय से बीमार थे।

उनका लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

डॉक्टर अर्जुन देव शर्मा के निधन पर विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है।

उनके निधन पर शिक्षा जगत ने अपूरणीय क्षति बताई है।

Leave a Reply