Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

राँची विश्वविद्यालय पीजी दर्शनशास्त्र विभाग 2015-17 बैच की सेकेन्ड टाॅपर छात्रा रेशमा ग्लोरिया कुजूर ने किया नेट क्रैक

रांची , झारखण्ड | जुलाई | 19, 2019 :: राँची विश्वविद्यालय पीजी दर्शनशास्त्र विभाग 2015-17 बैच की सेकेन्ड टाॅपर छात्रा रेशमा ग्लोरिया कुजूर ने जून 2019 की नेट परीक्षा पहली ही बार में पास कर ली। प्रेम नगर काँके निवासी एक्स आर्मी मैन स्वर्गीय तेओफिल कुजूर और रिनपास में काम करने वाली मरसेला कुजूर की पुत्री रेशमा ग्लोरिया आरंभ से पढ़ने में होनहार रही है। राँची काॅलेज अब डाॅ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विवि, के दर्शनशास्त्र प्रतिष्ठा की 2012-15 की परीक्षा में भी रेशमा ने गोल्ड मेडल लिया है।
खेल कूद, सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाली रेशमा ग्लोरिया अपनी सफलता का श्रेय राँची विश्वविद्यालय के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के सभी शिक्षकों के साथ साथ राँची काॅलेज दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षकों को भी देती है। भविष्य में प्रोफेसर बनने की उत्कट इच्छा रखने वाली रेशमा ने बताया कि नेट क्रैक करने का तरीका उन्हें डाॅ॰ राहुल मनहर और अमित खलखों ने बताया था।

Leave a Reply