Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

गणतंत्र दिवस : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 27, 2022 :: गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा परिसर में धूम धाम से तिरंगा फहराया गया। आई सी ऐ आई परिसर में राष्ट्रीय ध्वज इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने फहराया। ध्वजारोहण समारोह में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए बिनोद कुमार बांका, सीए संजीत श्रीवास्तव, सीए संदीप कुमार जालान के अलावा सीए आनंद प्रसाद, सीए आशीष कुशवाहा सहित काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को पहराने के बाद रांची शाखा के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने कहा कि अपने देश में आज जो कुछ भी हमें प्राप्त वह देश कि संविधान के कारण ही है। इस कारण देश के सभी लोगों को आज देश कि गणतंत्र कि रक्षा लेने का प्रण लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सर्वविद्यित है कि देश के आर्थिक निर्माण में हम चार्टर्ड अकाउंटेंट का एक प्रमुख सहभागी के रूप में महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही कोरोना काल में जिस तरह अपनी सामाजिक सेवाओं के माध्यम से पुरे देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसी तरह हमें हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों के लिए सदा जागरूक रहना चाहिए।

Leave a Reply