Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन झारखंड प्रदेश का पुनर्गठन : अबुल कलाम संयोजक मनोनीत

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  25, 2024 ::

अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा रांची प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां पर संगठन का पुनर्गठन किया गया.
इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय सचिव मोहम्मद रशीद हनीफ ने कहा संगठन झारखंड प्रदेश मे राजीव गाँधी के उद्देश्यों को उतार रही है, उनका सपना था समाज के अंतिम व्यक्ति तक घर अनाज और सरकार की योजना पहुंचे, इस हेतु संगठन अबुल कलाम को झारखंड का प्रदेश संयोजक मनोनीत करती है। संगठन आशा करती है कि प्रदेश संयोजक जल्द संगठन का विस्तार कर सभी जिलों मे कमिटी गठित करेगी और प्रदेश मे एक मजबूत कमिटी भी बनाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष प्रसाद, अशोक उराओं, प्रमोद कुमार, मनीष मिश्र, इमाम जी शशि सिंह मो इमरान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply