राची, झारखण्ड | जून | 26, 2023 ::
आज दिनांक 26 जून 2023 को एकल अभियान, श्रीहरि सत्संग समिति रांची के द्वारा मारवाड़ी आरोग्य भवन 1, बरियातू रोड रांची में योग साधना एवं कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं प्रभु श्री राम के चरण कमलों में दीप प्रज्वलित किया गया ।
आज के इस कार्यक्रम में योग गुरु श्री महेंद्र राज जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को योग आसन ,प्राणायाम का महत्व को बताते हुए योगाभ्यास भी कराए ।
इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमित रूप से योग, आसन, प्राणयाम करने से व्यक्ति मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। इससे हृदय को भी स्वस्थ रखने, रक्त शुगर को कम रखने, बैड या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम रखने और अच्छे या गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद मिलता है।
नियमित रूप से योग करने से पुराने कमर दर्द से राहत मिलती है और योग हमारी हड्डियों और जोड़ों को लचीला बनाए रखता है।
यह पुराने दर्द को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है ।
इसलिए हम सभी को अपने योग ऋषियों की भांति प्रत्येक दिन अपना जीवन पद्धति में योगाभ्यास लाना अनिवार्य ही नहीं अति अनिवार्य है।
इसे इस कार्यक्रम में श्री सतीश तुलस्यान संस्कार शिक्षा के राष्ट्रीय प्रभारी एवं अध्यक्ष श्रीहरि सत्संग समिति रांची, श्रीमती बबीता जालान श्रीहरि सत्संग समिति रांची चैप्टर सचिव , श्रीमती संगीता चितलांगिया , श्री गजानंद अग्रवाल, श्री संतोष मोदी के साथ-साथ केंद्रीय अधिकारी श्री जीतू पाहन जी एवं अपने मां भारती के नित्य प्रति से सेवारत रहने वाले कार्यकर्ता व्यास भाई बहनों की उपस्थिति हुई।
इसे सम्मान कार्यक्रम में अपने सभी कार्यकर्ताओं मकर संक्रांति उपहार योजना से सम्मानित किया गया।




