Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

टैक्स स्लैब में अहम बदलाव से मध्यम वर्ग को बडी राहत :: कुणाल अजमानी

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 01, 2023 ::  प्रगतिशील बजट है। टैक्स स्लैब में अहम बदलाव से मध्यम वर्ग को बडी राहत दी गई है। इससे टैक्स का दायरा भी बढ़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है जिसपर बजट में काफी फोकस किया गया है। रेलवे के लिए 2.41 लाख करोड के आवंटन से बडे बदलाव होंगे और यह यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। संतोषप्रद है कि कोविड से पीडित उद्योगों और आयकरदाताओं पर कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। हेल्थकेयर सेक्टर में बजट बढाये जाने की संभावना थी। क्योंकि दिनोंदिन ईलाज महंगे होते जा रहे हैं, इसलिए हेल्थ इंश्योरेन्स की तर्ज पर प्रभावशाली योजना लाई जानी चाहिए थी।

कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष

Leave a Reply