Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

रोटरी ट्रस्ट के अध्यक्ष बने रोटेरियन रथीन भद्रा

रांची झारखण्ड  | जून  | 30, 2022 ::  कल दिनांक 28 June 2022 को रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ तथा रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की जॉइंट BOD मीटिंग में रोटेरियन रथीन भद्रा को सर्वाममती से रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ के अध्यक्ष चयनित किया गया। साथ मे रोटेरियन श्रावण गिरी जी को महासचिव तथा रोटेरियन राजा बागची को कोषाध्यक्ष चुना गया इन सबो को पाँच वर्षों के लिए चयनित किया गया।
रोटरी ट्रस्ट ऑफ रांची साउथ की स्थापना सीनियर रोतारियन्स ने करीब 20 साल पहले की थी जिसका कार्य समाज मे लोगो का सेवा करना था और है। इस संस्था के द्वारा कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को अंजाम दिया गया है चाहे वो खूंटी रोड में आशाकिरण हो जो अनाथ बच्चो का घर हो या तोरपा में भूंगरु जल संचयन का काम हो और कई जगहों पे कम्यूनिटी सेंटर तथा ट्रेनिंग सेंटर का काम भी इस संस्था ने किया है और कर भी रहे है।
सभी सदस्यों ने रोटेरियन रथीन भद्रा जी ने नेतृत्व को स्वीकार करते हुए आशा किया ही कि रथीन जी के मार्गदर्शन में संस्था नई उच्चाइयो को छुएगी।
मीटिंग में उपस्थित रोतारियन्स थे सुशील चौधुरी, प्रदीप घोष, अशोक सिन्हा, सुवेन्दु भट्टा, सुनील कुमार सिंह, श्रवण गिरी, डॉक्टर अरविंद, निर्मल तिग्गा, डॉक्टर सच्ची कुमारी, राजा बागची , सुस्मिता दी, जलेश्वर जी, रथीन भद्रा, अरुण सिन्हा इत्यादि।

Leave a Reply