Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

नई दिल्ली :: अणुव्रत विशेषांक केन्द्रीय मन्त्री श्री अर्जुनरामजी मेघवाल को भेट

 

नई दिल्ली | जून  | 30, 2022 ::  अणुव्रत अनुशास्ता षष्टिपूर्ति अभिवंदना हेतु अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष एवं संपादक श्री संचय जैन द्वारा प्रकाशित अणुव्रत पत्रिका का जीवनशैली विशेषांक
भारत सरकार के संस्कृति राज्य मन्त्री व अणुव्रत संसदीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री अर्जुनराम जी मेघवाल को अणुविभा के न्यासी श्री पंचशील जी जैन एवं संगठन मन्त्री डॉ. कुसुम लुनिया ने नई दिल्ली में उनके निवास स्थान पर भेंट किया।
माननीय मन्त्री जी ने विशेषांक के पन्ने पलटते हुए कहा कि अणुव्रत अनुशास्ता को समर्पित यह अंक तो महाविशेषांक जैसा लग रहा है।इसमें संपादक , सहसंपादक समेत पुरी टीम का श्रम मुखर हो रहा है।रचनाकार भी इसमे प्रकाशित उत्तम रचनाओं लिए बधाइ के पात्र हैं।
निश्चित रूप से यह एक संग्रहणीय विशेषांकहै जो अणुव्रत अनुशास्ता व अणुव्रत आन्दोलन के संदेशों को जन जन तक पंहुचाने में उपयोगी होगा।
इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद श्री रामकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply