Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आर्मी पब्लिक स्कूल रांची में रंगोली प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   26, 2024 ::

आर्मी पब्लिक स्कूल रांची में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों से मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंगोली के डिजाइनों के द्वारा बच्चों ने भारतीय कला संस्कृति, त्योहार तथा दिवाली के अवसर पर चित्रों को रंगोली रंगो द्वारा बड़ी खूबसूरती से दर्शाया

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती नीशा राय और कला शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन शामिल थे। उन्होंने छात्रों की मेहनत और कलात्मक प्रतिभा की सराहना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें दो शब्दों में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों की रचनात्मकता को निखारती हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी अवसर प्रदान करती हैं।

इस प्रतियोगिता में चार सदनों की भागीदारी थी तथा दो ग्रुप में पहले ग्रुप क्लास 6 तो 8 में प्रथम पुरस्कार गांधी हाउस, द्वितीय पुरस्कार टैगोर हाउस, तृतीय पुरस्कार मदर टेरेसा हाउस,को दिया गया ग्रुप बी जिसमें क्लास 9 से लेकर 12 तक के बच्चे पार्टिसिपेट के इसमें प्रथम पुरस्कार सरोजिनी नायडू हाउस द्वितीय पुरस्कार गांधी हाउस, तथा तृतीय पुरस्कार टैगोर हाउस को दिया गया ! सभी प्रतिभागियों तथा पुरस्कृत हाउस को मॉर्निंग असेंबली में विजेताओं को सम्मानित किया प्रचार महोदय के द्वारा दिया जाएगा

 

 

 

 

 

Leave a Reply