राची, झारखण्ड | नवम्बर | 03, 2024 ::
हरियाणा संघ के सदस्यों ने दीपावली मिलन समारोह मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में मनाया ।
हरियाणा संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई आए हुए सदस्यों को प्रेषित की उन्होंने मंगलमय दीपावली के इस पावन अवसर पर सभी को सुख समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण होने का मंगलमय शुभकामनाये दी ।
इस अवसर पर आमंत्रित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, सेन समाज, झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवम सचिव को हरियाणा संघ की ओर से अंग वस्त्र से सम्मानित, अभिनंदन और स्वागत किया गया ।
मंच का संचालन हरियाणा संघ के उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने किया उन्होंने हरियाणा संघ के विषय में विस्तृत मौखिक जानकारी उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, उप मंत्री प्रमोद सारस्वत, राहुल शर्मा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कमल शर्मा, आशीष डालमिया, सुनील गुप्ता, शिव भगवान अग्रवाल, उपस्थित थे।




