राची, झारखण्ड | मार्च | 19, 2025 ::
रांची में खेले जा रहे एच पी बोधन वाला ट्रॉफी में आज रांची ने देवघर को 305 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 419 रन बनाए जिसमें श्रेष्ठ सागर ने 166 की शानदार पारी खेली शिखर मोहन ने 88 विकाश विशाल ने 50 रन मोहित ने 45 रन की पारी खेली देवघर के लिए सौरव शेखर ने 4 तथा शमशाद ने 3 विकेट प्राप्त किए
जवाबी पारी खेलने उतरी देवघर की पूरी टीम 24 ओवरों में 114 रन पर ढेर हो गईं मोहम्मद ताहिर ने 28 और सुमन ने 20 रन बनाए रांची के लिए संकट मोचन ने 3 शुभ शर्मा 2 पंकज यादव 2 और ऋषभ राज ने 2 विकेट प्राप्त किए
श्रेष्ठ सागर को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया



