Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

रांचीवासियों का भा रहा इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर

राची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2024 ::

* झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग ने लगाया ट्रेड फेयर

* प्रतिदिन उमड़ रही हजारों लोगों के भीड़

रांची: मोरहबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के सातवे दिन शुक्रवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण लोग अपने परिवार और दोस्तों के संग ट्रेड फेयर में खरीदारी की। साथ ही खाने का भी लुफ्त उठाया। वहीं, लोग तीन हजार या इससे अधिक की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दिया जा रहा है, जिसका लाभ लोग उठा रहे हैं। ट्रेड फेयर के इंटरनेशनल हैंगर 2 में लगे पाई एंड थाईज, जो की प्रीमियम बेकर हाउस कैफे है, उसमें केक की कई वैरायटी उपलब्ध है। केक पर लोगों को 10% की छूट मिल रही है। टिकट काउंटर पर इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है। ट्रेड फेयर में फेयर में दुबई, थाईलैंड ईरान अफगानिस्तान बांग्लादेश तुर्की मलेशिया समेत 12 देश और राज्यों के स्टॉल लगे हुए हैं, जहां तरह-तरह के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। एक ही प्लेटफार्म के नीचे हर आयुवर्ग के लिए उत्पाद उपलब्ध होने के चलते शहरवासी विविध प्रकार की स्टाल में मनपसंद की चीजें खरीदने में मशगूल रहे। साथ ही मनोरंजन का भी लुत्फ उठाया। स्टॉल धारकों के मुताबिक, सबसे अधिक बिक्री खाने-पीने के चीजों की और लाइफस्टाइल के वस्तुओं की हुई। इनमें सबसे अधिक साड़ियां, सूट, जूती, सैंडल, मेकअप के सामान आदि वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, गृहणियां घरेलू सामान एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीदने में मशगूल नजर आईं। फेयर में गारमेंटस, पंजाबी और राजस्थानी जूती, क्राकरी तथा घर की साज सजावट के सामान के स्टाल पर खूब रौनक रही। बच्चों के खिलौने, पठन पठान की सामग्री भी बिक रहा है। अफगानिस्तान के स्टाल में ड्राई फ्रुट का भंडार सजा हुआ है। कई प्रकार के ड्राई फ्रुट को लोग चख कर खरीद रहे हैं। फेयर का समय सुबह 11 बजे रात्रि 9 बजे तक है। इसका समापन 11 मार्च को होगा। एंट्री टिकट 30 रूपए है।

* राज्यसभा सांसद आदित्य साहू फेयर का किया भ्रमण

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ट्रेड फेयर पहुंचे। जहां उनका स्वागत झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय, विजय शंकर, किशन अग्रवाल, जीएस मार्केटिंग के पदाधिकारियों ने की। आदित्य साहू ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया और उत्पादों की जानकारी ली। किशोर सर पर उन्होंने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग द्वारा आयोजित ट्रेड फेयर की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को शॉपिंग करने का एक नया केंद्र मिल जाता है। लोगों को नए-नए उस्ताद को देखने और समझने का मौका मिलता है। कई उत्पादों को देखने का अवसर रांचीवासियों को मिल रहा है, इसका लाभ उन्हें उठाना चाहिए।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों में खरीदारी करने का उत्साह दिखा। उन्होंने अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की। चैंबर का प्रयास है कि फेयर के माध्यम से रांचीवासियों को नये नये उत्पादों से रूबरू कराये और उनकी खरीदारी भी करें। प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा है। लोग अपने जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे है। यह जानकारी चैंबर के प्रवक्ता विकास विजयर्गीय ने दी।

 

Leave a Reply