राची, झारखण्ड | जुलाई 27, 2024 ::
रातू रोड स्थित बिड़ला मैदान में ई रिक्शा चालकों की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता उत्तम यादव ने किया l पिछले कई महीनो से नगर निगम एवं ट्रैफिक एस,पी के द्वारा ट्रैफिक ई रिक्शा चालकों एवं ऑनर्स को परेशान किया जा रहा है बैठक को संबोधन करते हुए उत्तम यादव ने कहा मंगलवार 30 तारीख को रांची नगर निगम का घेराव किया जाएगा l
* ई रिक्शा चालकों की मांग इस प्रकार है
1) रांची नगर निगम द्वारा जुर्माना एक्ट 1st offence, 2nd offence, 3rd offence, 4th offence, 5th offence, 6th offence को समाप्त किया जाय । ये जुर्माना एक्ट किसी अन्य शहर या राज्य में निगम द्वारा ई रिक्शा पर नही लागू है।
2) ई रिक्शा को रूट पास से मुक्त किया जाय या फिर निगम क्षेत्र के 20 km के अंतर्गत चलाने का परमिट अबतक रजिस्ट्रार सभी ई रिक्शा को दिया जाय।
3) रांची नगर निगम द्वारा ई रिक्शा का संचालन सुचारू रूप से चलने के लिए ई रिक्शा चालक को ई रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस एक सामान्य फीस पर जल्द दिया जाय।
4) रांची नगर निगम द्वारा ई रिक्शा चालक को ई रिक्शा संचलन हेतु आईडी कार्ड ड्राइवर के नाम, पता,आधार नंबर,फोन नंबर QR code युक्त आईडी कार्ड प्रदान किया जाय।
5) निगम द्वारा ऑटो पड़ाव टोकन से ई रिक्शा को फ्री किया जाय।
मुख्य रूप से संतोष, लोकेश, आशीष प्रियदर्शी, अमित वर्मा, गुड्डू कुमार, उमेश साहू, नितेश वर्मा, अनुराग तिर्की, राजकुमार, उपेंद्र, इरफान, श्याम, अनिल, संदीप बैठक में शामिल हुए l,




