राची, झारखण्ड | जुलाई 27, 2024 ::
सीपीआई के राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला मंत्री अजय सिंह राजद के राजेश यादव और कांग्रेस के योगेंद्र बेनी ने पुलिस मुख्यालय में झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। उन्हें झारखंड के डीजीपी बनने पर बधाई दिया और साथ ही साथ उनसे आग्रह किया की पूरे राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत और अपराधियों पर नकेल कसे। झारखंड में आपराधिक घटनाओं में सबसे अधिक जमीन विवाद को लेकर है भूमाफियाओं के कारण होती है । इसलिए जमीन दलालों और भूमाफियाओं को पुलिस संरक्षण न मिले । लोगो को थाने में पहुंचने पर सुरक्षा का अहसास हो।डीजीपी ने आश्वस्त किया की मेरे कार्यकाल में इस तरह की शिकायत नहीं मिलेगी।



