Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

भारत में 13 जनवरी से लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान शुरू

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 13, 2023 ::

भारत में 13 जनवरी से लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा विश्व का सबसे बड़ा ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान शुरू

लायंस क्लब 13 जनवरी 2023 को पूरे भारत में दुनिया का सबसे बड़ा ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव शुरू कर दिया है ।

संस्थापक मेल्विन जोन्स के जन्मदिन पर सुभारम्भ हुआ और एक महीने के लिए आयोजित किया जाएगा अर्थात; 13 जनवरी – 13 फरवरी, 2023।

ई-कचरा दुनिया के कुल जहरीले कचरे का 70% हिस्सा बनाता है। भारत में 82% ई-कचरा हमारे उपकरणों से आता है जो कैंसर का कारण बन सकता है। ई-कचरा नदियों और झीलों को जहर देता है और अत्यधिक जहरीले रसायनों के माध्यम से मिट्टी को दूषित करता है। इस अभियान के माध्यम से,  ई-कचरे के हानिकारक प्रभावों पर जागरूकता को मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।

लायंस डिस्ट्रिक्ट 322ए ने शुरू में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, चाईबासा, हजारीबाग, गिरिडीह, डालटनगंज, गुमला, गढ़वा जैसे शहरों में 80 से अधिक लायंस क्लबों के सहयोग से चौदह संग्रह केंद्रों से अधिक से इसकी शुरुआत की है l

लायंस फ्रेटरनिटी ऑफ रांची 13 जनवरी को लायंस रांची ईस्ट प्याऊ, अल्बर्ट एक्का चौक के पास शाम 4.30 बजे से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के तत्वावधान में अपने अभियान की शुरुआत की । जिसमे मुख्या अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय, IPDG सिद्धार्थ मजूमदार ,प्रथम उप जिलापाल लायन कमल जैन, जीएसटी समन्वयक लायन राजीव लोचन, जीएमटी माधव लखोटिया, PDG सुषमा त्रिवेदी , RC अनुपमा लोचन और RC सुजीत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कार्यक्रम के उद्घाटन में अन्य क्लबों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि के साथ जिला 322A के जिला कोऑर्डिनेटर (इ-WASTE) लायन दीपक लोहिया एवं लायन धर्मेंद्र सिन्हा भी मौजूद रहे, जिन्होंने अध्यक्ष लायन रतनलाल अग्रवाल के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंत मे धन्यवाद ज्ञापन लायन धर्मेंद्र सिन्हा ने किया और सभी उपास्थि सदस्य एवं अतिथिगण एक रैली के रूप में सभा स्थल से अल्बर्ट एक्का के स्मारक तक गए ।

Leave a Reply