Breaking News खेल

रांची जिला सब जूनियर /जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन 19 नवंबर को 

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 17, 2021 ::  रांची जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय सब जूनियर , जुनियर एवं सीनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण , सेक्टर -2 , धुर्वा (जगन्नाथपुर थाना के पीछे) रांची में 19 नवंबर 2021 को प्रातः 7 बजे से प्रातः दस बजे तक चलेगा। इस खुली चयन प्रतियोगिता में रांची जिले के किसी भी कोटि के विद्यालय/ महाविद्यालय/ क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी (बालक-बालिका) भाग ले सकते हैं ।इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला खो-खो बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा जो 21 नवम्बर को राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेंगे ।सबजुनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता इसी माह 27 से 30 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में होगी।
यह जानकारी रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने दी।

Leave a Reply