Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

रांची जिला खो-खो एसोसिएशन द्वारा झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 19, 2023 :: रांची जिला खो-खो एसोसिएशन ने झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर लीची बागान प्रांगण सेक्टर-2 धुर्वा रांची में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, गुरुकुल शिक्षा के निदेशक श्री सूरज प्रसाद , रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा , सुमित दास ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार , भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एव खिलाड़ियो को प्रोस्ताहित करने का काम कर रही है।
खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ता है।
झारखंड खिलाड़ियों का गढ़ रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, सरिता कुमारी, सौम्या सेजल वर्मा प्रीति रानी एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply