Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने  सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

रांची, झारखण्ड  | अगस्त  | 10, 2021 ::  झारखंड के पत्रकारों के हित में सदैव प्रयत्नशील पत्रकार संगठन झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाक़ात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ उन्होंने सीएम को झारखंड के पत्रकारों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश सचिव ने झारखंड के मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकारों ने किस चुनौतीयों के साथ झारखंड में काम किया है। फलस्वरूप लगभग 30 से ज्यादा पत्रकारों की मौत कोरोना से हो गयी है। इसके लिए मुआवजे की मांग भी श्री अग्रवाल ने सीएम से की साथ ही साथ पत्रकारों के हित में उन्होंने कई सारी बातें भी साझा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को आश्वस्त किया कि सरकार बेहद जिमेवारी के साथ पत्रकारहितों पर विचार कर रही है।
इस मौके पर झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के महानगर अध्यक्ष सह प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply