राची, झारखण्ड | अक्टूबर 25, 2024 ::
राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राँची जिला जूनियर बालक- बालिका खो-खो खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण, धुर्वा,रांची में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे राँची जिले से लगभग एक सौ बालक-बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया।
इस खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर राँची जिला बालक-बालिका टीम का चयन किया गया। राँची टीम दिनांक 3 से 5 नवम्बर तक आयोजित झारखंड राज्य-स्तरीय जुनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2 नवम्बर को राँची रेलवे-स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
प्रतियोगिता को सफल संचालन में वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ,कौशल कुमार, संजय कुमार,सुभाष गांगुली, श्रीकांत कुमार, खुशबू कुमारी, निखिल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।




