Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता : दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 22, 2023 ::

दिनांक 22 अप्रैल 2023, रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल खत्म हुआ।
आज के खेल में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित थे तथा साथ में सचिव नवजोत अलंग ‘रूबल’, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, सह सचिव रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, विकाश कुमार और गुरू नानक स्कूल प्रबंधन की ओर से खेल इंचार्ज परमजीत सिंह छोटू मौजूद थे।

आज के 5 चक्रों के खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ बैशाखी दास, अरूण कुमार, अधिराज डे एवं बिरंची कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एवं 4.5 अंकों के साथ ऋषिराज, आदिति राज, बुदेव त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply