Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

मलखंब : .दो दिवसीय रांची जिला बालक बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 22, 2023 :: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला बालक बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय , धुर्वा, रांची के प्रांगण में समाजसेवी सह राजद नेता झारखंड प्रदेश खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ,वार्ड 37 के भावी प्रत्याशी राहुल यादव , समाजसेवी विधा भूषण यादव एवं शंकर यादव ने संयुक्त रूप से हनुमान जी का पूजा एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
जबकि आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने किया।
प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुश्री सौम्या सेजल वर्मा ने किया।
पूरे प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार, सरिता कुमारी, कौशल कुमार एवं रिया कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विकास यादव,मंगरू उरांव एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालक वर्ग पोल मलखंब 12 वर्ष:-
1. सत्यवीर कुमार दास
2. रणबीर कुमार दास
3. आयांश सिंह

बालिका वर्ग पोल मलखंब 12 वर्ष:-
1. सिमरन धनवार
2 . स्नेहा सिंह
3. प्रिया कुमारी

बालिका वर्ग रोप मलखंब 16 वर्ष:-
1.आरूषि कुमारी
2.अन्नू कुमारी
3. लवली कुमारी

हैंगिंग मलखंब बालक वर्ग 16 वर्ष :-
1. आकाश कुमार
2. रोहित लोहरा
3. शिवम कुमार

प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कल अपराह्न तीन बजे किया जाएगा।

Leave a Reply