Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता मे रांची जिला की टीम विजेता बनी

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 13, 2024 ::

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत रांची महानगर के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

* डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर खेलो भारत रांची महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

* छात्रों के बीच से विलुप्त हो रहे खेल के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी चाहिए एवं उसे खेल को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए :- प्रदीप शेखावत

* युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपनी रुचि बढ़ाना चाहिए जिससे उसकी मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके :- पल्लवी गाड़ी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत रांची महानगर के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय वॉलीबॉल ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयंती के उपलक्ष पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से खेलो भारत गतिविधि के राष्ट्रीय प्रमुख प्रदीप शेखावत, खेलो भारत के राष्ट्रीय संयोजक पल्लवी गाड़ी, खेलो भारत झारखंड प्रांत के संयोजक गौरव राय, मंत्री ऋतुराज , रांची महानगर खेलो भारत संयोजक मुकुल आदि ने दीप प्रज्वलित कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उपस्थित खेलो भारत गतिविधि के राष्ट्रीय प्रमुख प्रदीप शेखावत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हेतु खेलो भारत के तहत सभी छात्र-छात्राओं को खेल से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास करना ही लक्ष्य है, छात्रों की मानसिक व शारीरिक फुर्ती बनाए रखने के लिए सभी को खेल से जुड़ना आज युवा पीढ़ी में अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान समय में ज्यादातर युवा मोबाइल गेम खेलने में व्यस्त है, आज के युवाओं को मैदाने में जाकर खेलना चाहिए साथ ही उन खेलों में ज्यादा रुचि लेना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने आयाम खेलो भारत के माध्यम से छात्रों में खेल के प्रति जागरूकता एवं उत्साह भरने का काम कर रही है एवं समय-समय पर कई सारे खेल गतिविधियों का प्रतियोगिता करा कर छात्रों को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य कर रही है।

अभाविप की राष्ट्रीय खेल संयोजिका पल्लवी गाड़ी ने कहा की एबीवीपी के खेलो भारत आयाम के माध्यम से विश्वविद्यालय व समाज में ऐसे छात्र-छात्राओं को आगे लाना है जो अपने कला व खेल में निपुण है, आज का युवा वर्ग अगर खेल से जुड़कर रहता है तो वह विभिन्न प्रकार की समस्याओं से छूट सकता है, आज समाज में ऐसे भी युवा हैं, जो कहीं ना कहीं नशा का शिकार हो रहे हैं, उन्हें भी खेल से जोड़कर उनके आत्मशक्ति को बढ़ाकर उन्हें फिर से योग्य बनना ही हमारा मकसद है, और साथ ही ऐसे युवा जो अपना करियर खेल के माध्यम से बनाना चाहते हैं उन्हें सही दिशा निर्देश देखकर उन्हें आगे बढ़ाना है, आज के इस तकनीकी युग में युवा वर्ग फिजिकल वर्क से दूर जा रहा है, बच्चे मैदान में कम और मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रह रहे हैं, इसके कारण मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, उन्हें खेल से जोड़कर हमारे आने वाली पीढ़ियों को बचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत रांची महानगर के द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रांची जिला बॉयज और रांची जिला गर्ल टीम ने विजय प्राप्त किया, विद्यार्थी परिषद के प्रांत प्रमुख पंकज कुमार एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर तपन कुमार शांडिल्य ने मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
साथ ही वाईएसएम बॉयज टीम एवं रांची वूमेन’एस कॉलेज गर्ल्स टीम उपविजेता रही, इन दोनों टीमों को भी पंकज कुमार एवं तपन कुमार शांडिल्य ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के संचालन में डीएसपीएमयू के पीटीआई परमेश्वर महतो और प्रध्यापिका प्रिया का अहम योगदान रहा।

 

Leave a Reply