Agenda of arvind kumar gupta (candidate for executive committee member
Breaking News Latest News झारखण्ड

द रांची प्रेस क्लब चुनाव : प्रेस क्लब को पत्रकार हित मे सर्व-सुलभ बनाना मेरा पहला एजेंडा : अरविन्द कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी

Agenda of arvind kumar gupta (candidate for executive committee memberरांची, झारखण्ड | जनवरी | 21, 2020 :: द रांची प्रेस क्लब चुनाव मे कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी अरविन्द कुमार गुप्ता का एजेंडा

■ एजेंडा:-
1. प्रेस क्लब को पत्रकार हित मे सर्व-सुलभ बनाना।
2. पहले से रियायती दर पर पत्रकारों को भोजन सहित अन्य भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराना।
3. बाहरी भोजन आप प्रेस क्लब में नहीं खा सकते हैं उस स्टिकर को क्लब से हटाना।
4. जब कोई भी पत्रकार प्रेस क्लब में आये तो ये फिलिंग आये कि ये प्रेस क्लब तो हमारा है। साथ ही देश और झारखण्ड के मशहूर पत्रकार हस्तियों का फोटो क्लब में लगाना।
5. सदस्य पत्रकारों के लिए 300 रुपये में रूम उपलब्ध कराना।
6. पहले से आधे दर पर पत्रकारों को कांफ्रेंस रूम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।
7. मौजूदा प्रेस क्लब के सदस्यों में से ही पत्रकारों का कई तरह का सलाहकार समिति का निर्माण करना, ताकि विभिन्न तरह का एक्टिविटी हो और प्रेस क्लब के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
8. पत्रकारिता की धार बनाये रखने के लिये समय समय पर देश के मशहूर पत्रकारों के साथ वर्कशॉप का आयोजन करना।
9. क्लब में हर चुनिंदा अवसरों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करना।
10. समय समय पर विभिन रोगों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।
11. झारखण्ड के सभी आंचलिक पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब में रियायती दर पर रूम और डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध कराना। झारखण्ड के आंचलिक पत्रकारों के लिए लिए समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। सभी आंचलिक पत्रकारों के लिए एक्रीडेशन कार्ड की व्यवस्था कराना।
12. सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शहरी और आंचलिक पत्रकारों को मेडिक्लेम, पेंशन, आवास, जीवन बीमा का लाभ उपलब्ध कराना।
13. रियायती दर पर पत्रकारों के लिए बार का निर्माण।
14. प्रेस क्लब में कॉल सेंटर का निर्माण।
15. पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर की स्थापना करना ताकि पत्रकार चाय की चुस्कियों के साथ खबरें अपने संस्थान को प्रेषित कर सकें।
16. प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के लिए क्लब द्वारा जीवन बीमा और मेडिक्लेम की व्यवस्था कराना।
17. प्रेस क्लब के निर्वाचित पदेन सदस्यों के लिए राज्य सरकार के द्वारा संवैधानिक मान्यता प्रदान करवाना। साथ देश के अन्य प्रेस क्लबों के साथ परस्पर सम्पर्क स्थापित करना।
18. पत्रकारों और उनके परिजनों के के लिए एम्बुलेंस की 24×7 की व्यवस्था करवाना।
19. क्लब द्वारा ‘आकस्मिक निधि फंड का निर्माण कराना’ 20. डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाना।
21. सरकार की मदद से प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को टोल टैक्स से मुक्ति दिलाने का प्रयास करना।

Leave a Reply