Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रक्तदान शिविर लगाने पर रांची डीसी सम्मानित 

स्मृति शेष पद्मभूषण आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रांची जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान-महादान शिविर रांची उपायुक्त श्रीमान मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में रांची समाहरणालय में हुआ।

 

जिसमें रांची जिला के रक्त विकार-असाध्य रोग थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ित एवं परिजनों सहित रक्तवीरों ने रांची उपायुक्त श्रीमान मंजूनाथ भजंत्री महोदय (आईएएस) का सामूहिक रूप से झारखंडी गमछा एवं पुष्प देकर आभार प्रकट किया।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमान राकेश रंजन

रांची सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा (आईपीएस),रांची अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत(आईएएस), रांची एडीएम सुदर्शन मुर्मू,रांची सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा का भी आभार प्रकट हुआ।

 

परिजनों ने रांची उपायुक्त महोदय को कहा कि आपकी वजह से इस रक्तदान-महादान शिविर से हमलोगों के पीड़ित बच्चें को ब्लड मिल जाएगा, आपका बेहद आभार सर,पर रक्तदान- महादान शिविर का अभियान चला दें सर,साथ ही परिजनों ने अपनी पीड़ा ब्लड बैंक,दवा एवं अन्य बहुआयामी मुद्दें पर रखी।

 

उपायुक्त महोदय ने धैर्यपूर्वक सुना और कई पहलू को समझा महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर वहीं दिव्यांगता पेंशन एवं पीड़ितों के शिक्षा से संबंधित मुद्दों को वहीं निष्पादित करवा दिया।

 

“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में आभार प्रकट कार्यक्रम में थैलेसीमिया परिजन संजय टोप्पो,देवकी देवी, सीमा देवी,फ़रिहाया बिलकिस,सुजाता कुमारी, संजू कुमारी,संगीता कुमारी,शांति देवी,तेजलाल महतो एवं रक्तवीर नदीम खान,साज़िद उमर,मो बब्बर,मो राहिल शामिल थे।

 

 

Leave a Reply