Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एकल अभियान द्वारा रक्षा बंधन स्वास्थ्य कर्मियों के संग

राची, झारखण्ड | अगस्त | 28, 2023 :: आज दिनांक 28 अगस्त 2023 को एकल अभियान (दक्षिण झारखंड संभाग) श्री हरि सत्संग समिति रांची चैप्टर द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम सदर अस्पताल राँची के स्वास्थ्य , सुरक्षा एवं सफाई कर्मी के संग मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार , विशिष्ट आतिथि डॉक्टर अनिल कुमार खेतान मुख्य वक्ता एकल अभियान के केंद्रीय अभियान प्रमुख डॉक्टर ललन शर्मा , श्रीहरि कथा प्रसार योजना के केन्द्रीय प्रभारी श्रीमान सतीश तुलस्यान, एकल अभियान ग्रामसंगठन महिला समिति की राष्ट्रीय मार्गदर्शिका श्रीमती उषा जालान ,एकल अभियान ग्रामोत्थान उत्पाद फ़ाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता महांसरिया, मंच संचालन करते श्रीमति बबिता जालान (सचिव श्री हरि सत्संग समिति) संभाग अध्यक्षा श्रीमती राजकुमारी जैन , के साथ-साथ श्री हरि सत्संग समिति के अनेक गणमान्य पदाधिकारी के साथ-साथ एकल फ्यूचर झारखंड प्रांत अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार सिंह की पूरे टीम के साथ एकल अभियान के सेवावर्ती व्यास भाई बहन के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विसिठ आतिथि एवं सम्मानित आतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कि गई।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सदर अस्पताल के डाक्टर , नर्स, सुरक्षा एवं सफाई कर्मियों को राखी बांध मिठाईयां खिलाकर प्रेमसेतू का संबंध स्थापित कर एक दूसरे के प्रति सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कुल 440 व्यक्तियों की उपस्थिति थी

Leave a Reply