Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

संजय सेठ के नामांकन में आजसू के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल : जितेंद्र सिंह

राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 ::

रांची के सांसद एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के आवास पर सहयोगी दल आजसू के केंद्रीय सचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने संजय सेठ से मुलाकात की और उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। जितेंद्र सिंह ने संजय सेठ से चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी पर चर्चा की एवं चुनाव प्रचार का खाका तैयार किया । इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि भाजपा एवं आजसू गठबंधन की राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आजसू और भाजपा शुरू से सहयोगी रहा है । इस मौके पर बोलते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि रांची लोकसभा चुनाव में आजसू का एक-एक कार्यकर्ता अपनी सारी ताकत झोंक देगा । उन्होंने कहा कि कल के नामांकन में आजसू के हजारों हजार कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से और 10000 से ज्यादा महिला भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ नामांकन में शामिल होंगे। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सांसद संजय सेठ ने 5 साल में जो काम रांची में किया है उसका परिणाम उन्हें मिलेगा। संजय सेठ भारी मतों से चुनाव जीतेंगे । सांसद संजय सेठ की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद भवन में उनके कामों की काफी तारीफ की है। इस मौके पर रांची महानगर के महासचिव रमेश गुप्ता , वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव,सुनील यादव,उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, टी के मुखर्जी आदि एवं झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव, आफताब आलम, सबलू मुंडा,अर्शी,मिहिर, जीशू प्रधान ,रोहित समेत आजसू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply