राहुल गाॅंधी
Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

राहुल गाॅंधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर नामांकन : कांग्रेस जनों ने मनाया उत्सव

राहुल गाॅंधी

राँची, झारखण्ड । दिसम्बर | 04, 2017 ::  राहुल गाॅंधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर नामांकन करते ही झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस भवन, राॅंची में अतिशबाजी की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा ढोल बाजा बजाकर उत्सव मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि  राहुल गाॅंधी के अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित झारखण्ड के 20 वरीष्ठ नेताओं ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किया था। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता सहित कई वरीष्ठ नेता मौजूद थे। श्री शाहदेव ने कहा कि लम्बे समय से कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा  राहुल गाॅंधी को अध्यक्ष बनाये जाने का मांग होता रहा है, आज कांग्रेसजनों में उल्लास का माहौल है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर नामांकन के बाद  राहुल गाॅंधी से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल मुलाकात किया, जिसमें  फुरकान अंसारी, आलोक कुमार दुबे सहित कई वरीष्ठ कांग्रेस मुलाकात किये। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप तुलस्यान, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रवीन्द्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश गुप्ता, ज्योति सिंह मथारू, अरूण कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 बिनोद सिंह, संजय तिवारी, योगेन्द्र सिंह बेनी, राजन वर्मा, सरवर रिजवी, संटु सिंह, वारिश कुरैशी, इस्तियाक अहमद, कौशल किशोर, आशुतोष नाथ पाठ, नेली नाथन, सलीम खान, जगदीश साहु, राकेश सिन्हा, सुनील सिंह, कुलदीप रवि, वेद तिवारी, नितिश सिन्हा, विराट सिंह, नन्दकिशोर साहु, राजेश वर्मा, दीपेश पाठक, नागेन्द्र चैधरी, रामानन्द केशरी, ज्योति सिन्हा, राजीव नारायण प्रसाद, राम पाण्डेय, पप्पू सिंह, चन्दन सिंह, मोहसीन अहमद, तनवीर गद्दी, भूषण पाण्डेय आदि शामिल थे।

Leave a Reply