राची, झारखण्ड | जुलाई 30, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा का सावन मेला 1, 2, 3 अगस्त को अग्रेसन भवन अपर बाज़ार में लग रहा है । मेले की स्टाल बुकिंग पूरी हो गई है , मेले की सारी तैयारियाँ हो गई है । मेले की संयोजिका एवं पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी ने बताया , अग्रेसन भवन के तीनों फ़्लोर में एक्सीबिशन लगेगी , मेले में हर तरह की स्टाल लग रही है जैसे – कपड़े , राखी , ज्वैलरी , शादी के सामान , बेडशीट , अचार पापड़ गिफ्ट आइटम , हैंड मेड समान , भगवान की पोशाक आदि । राँची के अलावा बाहर से भी स्टाल लगाने आय है जैसे कोलकाता टाटा धनबाद आदि । अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने सभी राँची वासीयो से अपील की है , मेला में आये , घूमे , शॉपिंग एवं लजीज फ़ूड को इंजॉय करे , मेले की संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल , सपना सिंघानिया , पूजा अग्रवाल , रितु पोद्दार पूरी तरह से मेले की तैयारी में लगी हुई है , उन्होंने लोगो से मेला घूमने की अपील की है । मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया , मेले में फ़ूड स्टॉल भी लगेंगे , शॉपिंग के साथ साथ नये नये व्यंजन का भी लुत्फ़ ले सकते है । मेले की ओपनिंग सुबह 11 बजे श्रीमति गार्गी मलकानी के हाथो होगी , मेला तीनों दिन 11 से 7:30 तक ओपन रहेगा ।




