राची, झारखण्ड | मई | 16, 2023 ::
आज दिनांक 16 05 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्ववधान में भीषण गर्मी में रातु रोड स्थित सृजन मुख बधिर आश्रम में स्पेशल बच्चों का गला तर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री अनिल राम जी एव भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवदी जी के सहयोग से नि शुल्क प्याऊ लगाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी अनिल कुमार एव भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने संयुक्त रूप से कहा कि मानवता का कोई धर्म नहीं होता। हमे किसी न किसी रूप में सबकी सेवा करनी चाइए। भीषण गर्मी से सभी लोग प्राभावित हैं। इसी को दिखते हुए सृजन हेल्प के स्पेशल बच्चों के लिए प्याऊ लगाया गया है। क्योंकि इन बच्चों के पास ब्रांडेड पानी खरीदने कि छमता नहीं हैं।
इसलिए यहां नि शुल्क प्याऊ लगाया गया।ताकि इन बच्चों के अलावा राहगीर भी ठंडे पानी पी कर अपना प्यास बुझा पायेंगे।
इस अवसर पर बच्चो के बीच बिस्किट का वितरण किया गया।।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सृजन हेल्प आश्रम कि संचालिका गुंजन गुप्ता, राम सिंह, अवधेश ठाकुर, समेत कई स्पेशल बच्चे उपस्थित थे।