राची, झारखण्ड | जनवरी | 10, 2025 ::
अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 10 जनवरी 2025 को पुत्रदा एकादशी उत्सव अत्यन्त श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर श्री श्याम देव को प्रातः नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गुलाब , रजनीगन्धा , जरबेरा , गुलदाऊदी , बेला , गैंदा से मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी इस अवसर पर विषेश श्रृंगार किया गया ।
रात्रि 9 बजे पावन ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतार में लगकर पावन ज्योत में आहुति प्रदान कर मनोवांछित फल की कामना कर रहे थे ।
श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया ।
* आयो सांवलियो सरकार
* हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया
* दरबार है निराला खाटू के श्याम का
* खाटू को श्याम रंगीलो रे खाटू को
* किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार इत्यादि भजनों की पर भक्तगण झूमते रहे ।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान – फल – मेवा – रबड़ी व मगही पान को भोग अर्पित किया गया ।
महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका , गोपी किशन ढांढनीयां, राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, विकाश पाड़िया, विवेक ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल , ज्ञान प्रकाश बागला , जितेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा ।
कल दिनांक 11 जनवरी 2025 को चांदन द्वादशी की पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु को संध्या 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक खीर चूरमा का भोग लगा कर भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा साथ ही अयोध्या श्री राम मन्दिर स्थापना के दिवस पर शाम 7 बजे से मन्दिर प्रांगण में दीपोत्सव के साथ हनुमान चालीसा व भजन संकीर्तन का कार्यक्रम होगा ।




