Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

रांची महानगर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

राची, झारखण्ड | मार्च | 04, 2024 ::

झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बालू, खनिज लूट, जमीन घोटाला, जे.एस.एस.सी (JSSC) पेपर लीक एवं दुमका में स्पेनिश महिला के साथ सामुहिक बलात्कार जैसी राज्य को शर्मशार करने वाली घटना के विरोध में भाजपा,रांची महानगर–जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष वरूण साहू के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
इससे पूर्व भाजपा,रांची महानगर–जिला के हजारों कार्यकर्ता शहीद चौक स्थित जिला स्कूल मैदान से महानगर अध्यक्ष वरूण साहू के नेतृत्व में झंडा–तख्ती के साथ सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे एवं चंपाई सरकार के खिलाफ घंटो आक्रोश प्रदर्शन कर जुलूस को सभा में तब्दील कर दिया।
आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखण्ड में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया। राज्य में अपराध चरम पर है। यहां के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। पूरी सरकारी महकमा उगाही में संलिप्त है। उन्होंने कहा की आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस– जेएमएम का सुपड़ा साफ कर देगी।

रांची विधायक सीपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की आज झारखंड पूरे देश में भ्रष्टाचार के लिए चर्चा में है। जेएसएससी का पेपर लीक मामले ने झारखंडी युवाओं को निराश एवं हताश कर दिया है। उन्होंने कहा की दुमका में स्पेनिश महिला के साथ बर्बरतापूर्ण घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया। इस घटना से पूरे देश में झारखंड लज्जित हुआ है।

आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा की राज्य में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां के युवा झारखंड सरकार के नीतियों से हताश–निराश हो चुके हैं। जेएसएससी द्वारा पेपर लीक होना एवं उसका तार सीएमओ से जुड़ना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा की झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं एवं किसानों को ठगने का कार्य किया है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इन्हे माकूल जवाब देगी।
आक्रोश प्रदर्शन में मुख्यरूप से सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरूण साहू, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, सत्यनारायण सिंह, के.के.गुप्ता, मनोज मिश्रा, बलराम सिंह, ललित ओझा, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, जितेंद्र पटेल, नीरज सिंह, ललिता ओझा, गुड्डू सिंह, रोशन शर्मा, पिंटू सिंह, रोमित नारायण सिंह, बिना मिश्रा, ज्योति सिन्हा, पायल सोनी, रणधीर सिंह, उमेश यादव, ओम प्रकाश पांडेय, सुजीत शर्मा, पप्पू जायसवाल, पोतन यादव, सुभाष अग्रवाल, सुबेश पांडेय, निर्मल मुंडा, दीपक साह, आनंद वर्मा, सूर्य प्रताप, विनोद महतो, इंद्रजीत यादव, निलेश सिंह सहित हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार का विरोध जताया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बलराम सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन गुड्डू सिंह ने किया।

Leave a Reply