Breaking News Latest News झारखण्ड

एफसीआई एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन केंद्रीय समिति का धरना प्रदर्शन

रांची, झारखण्ड । जून | 06, 2018 ::

एफसीआई एग्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन केंद्रीय समिति के आह्वान पर आज भारतीय खाद्य निगम क्षेत्रीय  कार्यालय रांची में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया यह धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय स्तर पर भारत सरकार के भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारियों के प्रति कर्मचारी विरोधी रवैया के खिलाफ प्रदर्शन किया गया साथ ही निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों का वेज रिवीजन बाकी है उनकी मांग को लेकर भी धरना दिया गया इससे पहले भी 10 मई को पूरे भारत के सभी कार्यालयों में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी बातों पर ध्यान ना दिया जाए तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

Leave a Reply