Breaking News लाइफस्टाइल

वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा जनवरी जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा जी से

वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा जनवरी जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा जी से

वृश्चिक राशि के लोग शांत होते है परन्तु जब अपना आपा खो देते हैं तो बहुत उत्तेजित हो जाते है। यह लोग आसानी से दोस्त नहीं बनाते है लेकिन जब बना लेते हैं तो कम समय में बहुत घनिष्ठ हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी शुभ फलदायक रहेगा। लेखन, अध्ययन में रुझान बढ़ेगा। सकारात्मकता, उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा।अटके हुए काम बनेंगे। अंतिम १५ दिन अधिक शुभफलप्रद है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी।

परिवार: परिजनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक सुख अनुकूल रहेगा। प्रेम सम्बन्धों के लिए सुबह सुचना है। प्रेम सम्बन्धो में घनिष्ठता बढ़ेगी।

आर्थिक लाभ और आय के नवीन स्रोतों के सम्बन्ध में योजना बन सकती है। पूर्व धन निवेश से लाभ और सम्पत्ति से भी लाभ के योग हैं।

करियर :
नौकरी: के सम्बन्ध में समय अनुकूल है। कार्यालय में बेहतर वातावरण बनेगा और सहकर्मियों से सहयोग मिलता रहेगा,
व्यवसाय: व्यवसाय अनुकूल चलेगा। व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी और लाभ भी होगा। ब्रांड इमेज में वृद्धि, सरकार से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे, बिक्री बढ़ेगी और लाभ होगा।

उपाय: मंगल और शनि के मन्त्रों का जप करें।

 

सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल
सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी
कोलकाता
यूट्यूब वास्तु सुमित्रा

 

Leave a Reply