रांची, झारखण्ड | जून | 22, 2021 :: झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तथा पर्यटन युवा कार्य एवं खेल निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह कल यहां (रांची) आयोजित किया जाएगा । इसके तहत सेल्फी पॉइंट पर फोटोग्राफी और सिग्नेचर कैम्पेन आयोजित होगा। साथ ही क्विज के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण भी किया जाएगा। कल दोपहर 12 बजे इसकि शुरूआत होगी। झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर के द्वारा सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसकी जानकारी देते हुए डा. मधुकांत पाठक ने बताया कि दोपहर के 11.45 बजे अतिथियों एवं खिलाड़ियों ,अधिकारियों का आगमन होगा एवं 12 बजे निदेशक जीशान कमर के द्वारा सेल्फी लेकर कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद सिग्नेचर कैम्पेन की शुरूआत निदेशक भी जिशान कमर के द्वारा ही जाएगी। ज्ञातव्य है इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। डा. पाठक ने बताया कि इस अवसर पर खेल निदेशालय के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कोच एवं विभिन्न संघो के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर रांची जिला के वुशु खिलाड़ियों के द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेडियो धूम के सहयोग से आॅन एयर मनाए जा रहे ओलंपिक क्विज का समापन भी होगा और कुल 20 विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा मोरहाबादी स्थित झारखंड ओलंपिक कार्यालय में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। डॉ पाठक ने बताया कि इस आयोजन को पूरे झारखंड के जिलों में जिला ओलंपिक संघो के सहयोग से मनाया जा रहा है। जिसके तहत क्विज, स्लोगन, राइटिंग, निबन्ध, लेखन, वेक्सीनेशन एसिग्नेचर कैम्पेन आदि कार्यक्रम शामिल है। उन्होंने बताया कि सेल्फी और सिग्नेचर कार्यक्रम अगले पन्द्रह दिनों तक जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 11 जुलाई को की जाएगी।
Related Articles
चार्टर्ड अकाउंटेंट बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 27, 2022 :: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के द्वारा दिनांक 26.02.2022 और दिनांक : 27.02.2022 को चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा। यह लीग ईस्टर्न मॉल के छत पर आयोजित किया जा रहा है। इस लीग के प्रारंभिक चरण […]
जुई में जन्मे स्वामी सदानंद जी महाराज 28 मई को पद्मश्री अवार्ड से होगे सम्मानित
राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 :: 28 मई को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के द्वारा पद्मश्री आवार्ड से सम्मानित किये जायेंगे प्रणामी मिशन के प्रमुख संत परमहंस संत शिरोमणि डॉ• श्री श्री १०८ श्री सदानंद जी महाराज को प्रणामी मिशन के प्रमुख संत परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज को महामहिम […]
झारखंड राज्य स्टेट अवार्ड्स समारोह 11 अगस्त को : ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी और कोच इस समारोह में होंगे सम्मानित
राची, झारखण्ड | अगस्त | 06, 2023 :: राष्ट्रीय अवार्ड स्टेट अवार्ड समारोह आगामी 11 अगस्त को यहां आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी झारखंड राज्य स्टेट अवार्ड्स के बारे में जानकारी देते हुए जे ओ ए के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ी दिनाँक 11 […]



