Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

राँची विश्वविद्यालय :: संविधान दिवस के अवसर पर योग विभाग में कार्यक्रम का आयोजन : कुलपति ने छात्रों को संविधान से जुड़े रोचक तथ्यों की दी जानकारी

रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 26, 2019 :: योग विभाग में दिनांक 26 नवंबर 2019 को संविधान दिवस के अवसर पर 10:00 बजे प्रातः योग विभाग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे, सम्मानित अतिथि माननीय प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, विषय विशेषज्ञ डाॅ धीरेन्द्र त्रिपाठी, राजनिति विभाग, राँची विश्वविद्यालय उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर किया गया इसके उपरांत योग विभाग के कोर्स कॉनिटर डॉक्टर आनंद कुमार ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विषय प्रवेश में डॉक्टर धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने संभाषण में संविधान निर्माण की प्रक्रिया और उससे जुड़ी हुई बातों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और इसके निर्माण में भारत के 6000 वर्ष से भी पहले की सभ्यताओं के विकास की गाथा का निचोड़ लिखा गया है अनेकता में एकता यह संविधान के एक सुंदर रुप को दर्शाता है। राजनीति शास्त्र का यह व्याकरण है जिसे पढ़े बिना भारत के समग्र राजनीति को समझना असंभव जैसा है।
मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे ने कहा कि संविधान दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है यह है कि 26 नवंबर 1949 को जब यह संविधान पारित हो गया था तो भारत की सभी जाति धर्म रंग रुप वेश भूषा एकत्रित होकर भारत के निर्माण के लिए वचनबद्ध हो गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि संविधान निर्माण से जुड़ी हुई सारी बातें सभी कंपटीशन में पूछे जाते हैं अतः किसी भी विषय के छात्र को इसके बारे में समग्र जानकारी रखना अति आवश्यक है।

प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे ने संविधान दिवस पर महात्मा गांधी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा जैसे महान लोगों को याद करते हुए कहा कि कितने दृढ़ निश्चय और संकल्प से भारत के संविधान का निर्माण किया जो आज भी प्रासंगिक और अद्वितीय है डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संविधान में समय-समय पर बदलाव की जरूरत पड़ेगी जैसे जैसे समाज विकसित होता जाएगा नई नई चुनौतियां आती रहेंगी संविधान में नए नए प्रावधानों के लिए जगह बनेगा। उन्होंने योग विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे भी करना हो तो योग विभाग तत्पर रहता है। उन्होंने सभी छात्रों को संविधान से जुड़ी हुई बहुत ही रोचक तथ्यों की जानकारी दिया जिसमें कि संविधान के के अलग-अलग खंडों को किन किन देशों से लिया गया तथा संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्य क्या है इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी छात्रों को दिया। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा है कि भारत में बदलते परिस्थितियों में सभी भारतीय नागरिकों को जब भी मन में कोई संदेह उत्पन्न हो तो निश्चित रूप से संविधान को पढ़ना चाहिए क्योंकि संविधान में सभी सवालों का जवाब प्राप्त होता है। संविधान हर भारतीय का शौर्य है सम्मान है मान है मर्यादा है और इसको अक्षुण्ण रखना हम सभी देशवासियों का काम है। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के बारे में बताते हुए की अधिकार तो सभी को चाहिए परंतु कर्तव्य कौन करेगा कर्तव्य की राह में चलकर ही भारत एक महान देश बनेगा।
अपने संबोधन में प्रति कुलपति रांची विश्वविद्यालय प्रोफेसर कामिनी कुमार ने कहा हाल के कुछ वर्षों में संविधान ने देश के अंदर उठने वाली किसी भी समस्या का समाधान करके यह साबित कर दिया है कि यह संविधान निर्माण के पीछे का जो सोच है वह भविष्य दृष्टा की सोच है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को संविधान को पढ़ना चाहिए और उसकी जो विशेष गुण है उसको सीखना चाहिए ताकि उनकी आस्था संविधान के प्रति अटूट रहे क्योंकि जब तक संविधान हमारा अटूट है कोई भी बाहरी शक्ति हमारे देश को प्रभावित नहीं कर सकता है।


इस अवसर पर डॉ अमर कुमार चौधरी कुलसचिव रांची विश्वविद्यालय ने सबों का आह्वान करते हुए कहा संविधान ही हर भारतीय का विधान है।
कार्यक्रम में योग विभाग के शिक्षक डॉ परिणीता सिंह, डॉ मनोज सोनी, डॉ अखिलेश कुमार एवं डॉ फौजदार सहित सभी विद्यार्थी गण उपस्थित थे कार्यक्रम का प्रारूप एवं संचालन डॉ आनंद कुमार ठाकुर ने किया।

 

Leave a Reply