राची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2024 ::
* कलश यात्रा में उमड़ी हजारों हजार भक्तों की भीड़
बुकरु, बाजार टांड़ में बजरंग बली के मंदिर निर्माण के लिए सात दिनों का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह सह सात दिवसीय महायज्ञ सह राम कथा का प्रारम्भ कलश यात्रा निकालकर प्रारम्भ हुआ।
सभी भक्तों ने रिंग के पास स्थित जुमार नदी से जल उठाकर पूरे नगर भ्रमण करते हुए बाजार टांड़ स्थित महायज्ञ स्थल पर कलश रखकर यात्रा का समापन किये।
सभी महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध, भगवा वस्त्र में यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
सभी महावीर के भक्तों ने भगवान राम और बजरंगी के नारा लगाते हुए पूरे बुकरु नगर में भ्रमण किये। सभी भक्तों का गजब का जोश, उत्साह और उमंग देखते ही बनता था।
इस आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी से 24 फरवरी 2024 तक महायज्ञ का संचालन किया जाएगा। नगर वासियों एवं महायज्ञ में शामिल होने वाले सभी भक्तों को संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति में डुबकी लगाने के लिए सात दिनों तक विशिष्ट संतो, महात्माओं व विद्वान पंडितों के द्वारा महायज्ञ का संचालन एवं पूजन किया जाएगा। राम कथा एवं हनुमान कथा का आयोजन किया जाएगा। हजारों रामभक्तों ने इस आयोजन आयोजन में बढ़ चढ़ कर सहयोग किए हैं और भी भक्त लगातार सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं।
मौके पर उपस्थित भाजपा नेता सह समाजसेवी अर्जुन राम ने कहा कि भगवान राम और संकटमोचन महावीर बजरंगबली के कृपा से पूरा देश एवं हमारा नगर भी प्रगति करें यह कामना करते हैं। हमें हनुमान जी से प्रभु श्री राम जी की भक्ति और सदा सफल कैसे होते हैं, हर बड़े से बड़े कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कैसे करते हैं, यह सीखना चाहिए। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन आदर्श है हम सबके लिए, पिता पुत्र का रिश्ता कैसा होना चाहिए, भाई-भाई का सम्बन्ध कैसा होना चाहिए, भाई का भाई के लिए त्याग, समर्पण और प्रेम कैसा होना चाहिए यह प्रेरणा लेने से हमारे जीवन भी खुशीयों से भर जाएगा।
इस प्राण प्रतिष्ठा सह कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष ताराकांत साहू, उपाध्यक्ष रिझु मुण्डा, सचिव राजेश सिंह, महासचिव अखिलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष अमरेश तिवारी, संरक्षक पप्पू तिवारी, अनिल साहु, सुजीत कुमार दुबे, रंजीत साहु एवं अन्य लोग लगे हुए थे।



