राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 27, 2022 :: आज दिनांक 27 12 2022 दिन मंगलवार को “रिलेशंस” कि ओर से पहाड़ी मंदिर स्थित सृजन हेल्प मंदबुद्धि आश्रम में “संवेदना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशंस के डारेक्टर आशुतोष द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे । विशिष्ठ अतिथि के रूप में बीइंग फिट कि निदेसिका पम्मी कुमारी, समाजसेवी राहुल कुमार दुबे, समाजसेवी विपुल तिवारी ,सृजन हेल्प की संचालिका गुंजन गुप्ता आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर सृजन हेल्प के स्पेशल बच्चों के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया।इस मौके पर गीत , संगीत,नृत्य के माध्यम से खुशियां बाटी गई।इस मौके पर बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल,रबर, कटर, बिस्किट,मिठाई, केक समेत कई अन्य जरूरत के सामग्रियों का वितरण किया गया।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा कि जरूरत मंदो कि सेवा से महान कोई काम नहीं।
इस अवसर पर आश्रम के सभी छात्र छात्राओं ने काफी समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह जानकारी अमन ने दी।




