Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय

मुंबई : विश्वशान्ति के लिए अणुव्रत का शंखनाद जरूरी : भगत सिंह कोश्यारी ( राज्यपाल, महाराष्ट्र )

मुंबई,  महाराष्ट्र | मार्च  | 02, 2022 ::  74 वें अणुव्रत स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राज्यपाल भवन में महामहिम राज्यपाल भगत सिंह जी कोश्यारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुनि श्री अभिजीत कुमार जी एवं मुनि श्री जागृत कुमार जी के सानिध्य में अणुव्रत विश्वभारती के तत्वाधान में अणुव्रत समिति मुंबई की पहल पर अणुव्रत का शंखनाद – कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

मंगलाचरण मुनिश्री द्वारा ‘बदले युग की धारा अणुव्रतो के द्वारा’ गीत के संगान से हुआ।
अणुव्रत गीत ‘संयममय जीवन हो’ – अंजू कोठारी, मुकेश मादरेचा, प्रियंका सिंघवी ने किया।
अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्षा कंचन जी सोनी ने सभी का स्वागत किया।
राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अणुव्रत शान्ति का शंखनाद है ।आचार्य तुलसी ने द्वितीय विश्वयुद्ध की हिंसा से त्रस्त समग्र जनता के लिंए अंहिसात्मक अणुव्रत आन्दोलन किया।आज आचार्यश्री महाश्रमण जी अंहिसायात्रा के द्वारा शान्ति का संदेश दे रहे हैं। तृतीय विश्व युद्ध की ओर बढती मानवता को अणुव्रत शान्ति का संदेश हो सकता है
इस अवसर पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ. मुनि श्री अभिजीत कुमार ने प्रेरक उद्बोधन दिया की विश्व के जन मानस को अणुव्रतों को अपनाकर उत्थान की ओर अग्रसर होना है व मुनि श्री जागृत कुमार जी ने प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया।
अणुविभा अध्यक्ष संचय जी जैन ने अणुव्रत प्रसार द्वारा अणुविभा के लोकहितकारी कार्यो की जानकारी परिषद में रखी।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जी चपलोत ने किया व मंत्री वनिता बापना ने आभार ज्ञापन किया।
अणुविभा से महामंत्री भीखमजी सुराणा, उपाध्यक्ष अविनाशजी नाहर, राजेशजी सुराणा, सहमंत्री इंद्रजी बैगानी, संगठन मंत्री विनोदजी कोठारी,संगठन मन्त्री व काव्यधारा राष्ट्र संयोजिका डॉ. कुसुमलुनिया ,महाराष्ट्र प्रभारी रमेशजी धोका अणुविभा सदस्य डॉ.धनपत लुनिया की विशेष उपस्थिति रही।

ABTMM निर्वतमान महामंत्री तरूणाजी बोहरा, मुबंई के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेन्द्र जी कोठारी, रमेशजी सोनी, रविन्द्रजी सिंघवी, गणेशलालजी कच्छारा, चेबुर सभा अध्यक्ष मुलचंदजी लोढा की उपस्थिति रही।
अणुव्रत समिति मुबंई के भुतपु्र्व अध्य़क्ष गणपतजी डागलिया, उपाध्यक्ष रोशनजी मेहता, कोषाध्यक्ष लतिकाजी डागलिया, संगठन मंत्री मनोहरजी कच्छारा का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष श्रम रहा।

Leave a Reply