राची, झारखण्ड | अप्रैल | 25, 2025 ::
संत जेवियर्स कॉलेज राँची के गणित एवं सांख्यिकी विभाग व सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), राँची द्वारा 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया| | 75वीं वर्षगांठ की भव्य सफलता के लिए क्षेत्रीय कार्यालय राँची द्वारा संत जेवियर्स महाविद्यालय, रांची में “आधिकारिक सांख्यिकी के बारे में जागरूकता बढ़ाने” के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया| इस कार्यक्रम के साथ साथ सांख्यिकी क्षेत्रीय कार्यालय राँची सम्पूर्ण झारखंड राज्य में ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया|
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फा.रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, सांख्यिकीय विभाग के झारखण्ड राज्य प्रमुख डॉ. विनीत कुमार, उप महानिदेशक आशीष कुमार, उप निदेशक एवं कॉलेज के गणित एवं सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. रमन कुमार दास द्वारा किया गया |
झारखण्ड राज्य प्रमुख विनीत कुमार व उप महानिदेशक आशीष कुमार ने महाविद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि NSS राष्ट्र की सेवा में सन 1950 से लगा हुआ है | विभाग अपने देशव्यापी प्रतिदर्श सर्वेक्षणों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक आर्थिक पहलुओ पर एक मजबूत आंकड़ा आधार विकसित करने में सहायक रहा है | इस डेटाबेस से केंद्र एवं राज्य सरकारों को विकास संबंधी योजनाएँ बनाने एवं नीति निर्धारण में सहायता मिलती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने भी आकड़ों के महत्त्व पर जोर देते हुए शोध या राष्ट्र निर्माण के आंकड़ों पर भी प्रकाश डाला|
इन आंकड़ो का मुख्य उदेश्य जी.डी.पी. अर्थात सकल घरेलु उत्पाद का निर्धारण, मंहगाई दर का निर्धारण, फसल उत्पादन की मात्रा, लोगों के रहन-सहन का स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि का स्तर का पता करना होता है |
मौके पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज, एसजे, आईक्यूएसी डॉ. शिव कुमार, क्षेत्रिय कार्यालय के वरीय सांख्यिकीय अधिकारी अल्बर्ट केरकेट्टा, , ऋषि रोशन, रोहित कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, कनीय सांख्यिकीय अधिकारी शशि जयकांत राज व कॉलेज के गणित विभाग के प्रो. राकेश मिश्रा, प्रो. वीरभद्र सिंह, प्रो. नीतीश, प्रो. सचिन कुमार का सराहनीय योगदान रहा | कार्यक्रम में 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया |




