Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को “लोकतंत्र के स्वर” पुस्तक भेंट की

रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 30, 2019 :: राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को “लोकतंत्र के स्वर” नामक पुस्तक भेंट की।* बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर रांची से नई दिल्ली प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री को यह पुस्तक दी। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद को भावनापूर्ण विदाई दी।
*इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, डीजीपी श्री कमल नयन चौबे, कैबिनेट सचिव श्री अजय कुमार सिंह, जीओसी श्री संजय पुरी, उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply