रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 01, 2019 :: व्यवसायियो से मांगा आशीर्वाद, परिवर्तन का किया अपील
झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम किशोर के अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर कुमार मंत्री ने रविवार को हरमू रोड स्तिथ चुनावी कार्यालय में अपनी टीम सदस्यो का ब्रोशर विमोचन किया।
इस दौरान सभी टीम किशोर के सदस्यो सहित चैम्बर पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य काशी प्रसाद कनोई, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व महामंत्री मनोज बजाज ने टीम पोस्टर का विमोचन करते हुए, कहा कि युवा, अनुभवी व परिपक्व सदस्यों का चयन किया है किशोर मंत्री ने अपनी टीम में, जो हर क्षेत्र व वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है। जिसका लाभ चैंबर के कार्यो व गतिविधियों को संचालित करने में सहायक सिद्ध होगा। चैम्बर पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान ने कहा कि वर्तमान में खानापूर्ति हो रही है, व्यापारियों को गुमराह कर जुमलेबाजी किया जा रहा है।फेडरेशन के स्वरूप को बड़ा करने का समय आ गया है, जरूरत है नेतृत्व परिवर्तन करने की।
सुरेश अग्रवाल ने सदस्यो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बहुत ही सुखद समय जागृत हुआ है कि किशोर मंत्री ने अपनी टीम में अधिवक्ता, डॉक्टर, इजीनियर, प्रोफेसनल, सीए सहित व्यापार व उद्योग जगत के कर्मठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया है।
काशी कनोई ने टीम किशोर को आशीर्वाद दिया व कहा कि आपके जोश एवं उत्साह से परिवर्तन की लहर व चुनावी माहौल बना है।
मनोज बजाज ने कहा कि चैम्बर चुनाव व्यापारियों व उद्योगपतियो का वार्षिक त्यौहार है,एक माह इस पर्व में शामिल होकर अपनी ऊर्जा को दुगुणित करते है। टीम सदस्य अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे एवं टीम लीडर को मजबूती प्रदान करें। आपके छोटे बड़े योगदान से ही टीम का परिचय सदस्यों तक पहुचता है। फिजूलखर्ची का निर्णय स्वागतयोग्य कदम है।
किशोर मंत्री ने पूर्ण आश्वस्त दिया कि अपने अनुभव व परिपक्वता के साथ सदस्यों के मार्गदर्शन से चैंबर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को प्रतिबद्ध हूँ।
आर.डी. सिंह ने चिंता व्यक्त किया कि व्यापारिक बाजार में निराशा व मंदी का माहौल बना हुआ है। चैंबर की आवश्यकता इस माहौल में सुधार एवम व्यापारिक उत्साह को बनवाये, खुशहाली बहाल के लिये सार्थक कदम उठाये, व्यापारी त्राहिमाम हो रहे है, टीम किशोर इसमे सुधार के लिये संकल्पित है।
निर्दलीय सदस्य आनंद जालान को टीम किशोर पूर्ण समर्थन दे रही है।
इस अवसर पर अमित शर्मा, अर्पित जैन, दीपेश निराला, किशोर मंत्री, प्रकाश हेतमसरिया, डॉ रमेश बजाज, संदीप कु अग्रवाल, विनय छापरिया, आदित्य मलहोत्रा, अमरेंद्र कु सिन्हा, अनिल कुमार, अरुण कु गुप्ता, ब्रजेश कुमार, जुवीन ठक्कर, आर.डी. सिंह, संजीत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, बिनोद कुमार, शिव कुमार परासर सहित अनेको समर्थक शामिल थे।
